मिर्जापुर के 38 किसान बने लाल किला स्वतंत्रता दिवस समारोह के विशिष्ट अतिथि (News18)
भारत सरकार द्वारा सिटिब्लॉक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (मिर्जापुर) के 38 किसान सदस्यों (19 महिला व 19 पुरुष) को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला में मुख्य समारोह हेतु "विशिष्ट अतिथि" के रूप में आमंत्रित किया गया। सीईओ धीरज कुमार मौर्य एवं टीम के नेतृत्व में ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से पहुंचे इस दल को श्री अन्न (मोटे अनाज) संवर्धन, ग्रामीण महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर किसान मॉडल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। News18 की विशेष रिपोर्ट में सिटिब्लॉक के मिलेट उत्पादों की दुबई एवं आसियान-भारत मिलेट महोत्सव (जकार्ता) तक अंतरराष्ट्रीय पहुंच को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया।